Hh

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2924136968063585" crossorigin="anonymous">

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

हिंदी साहित्य अति महत्वपूर्ण 100 प्रश्न

 1. अंग्रेजी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम से आरंभ किया गया? – लॉर्ड मैकाले द्वारा

2. 'हिन्दी का आदि कवि' किसे माना जाता है? – स्वयंभू 

3. हिन्दी का प्रथम उपन्यास कौनसा है? – परीक्षा गुरू (श्रीनिवास दास वमत)

4. हिन्दी का प्रथम एकांकी कौनसा है? – एक घूँट

5. हिन्दी का प्रथम पात्र कौनसा है? – उदंत मार्तण्ड

6. हिन्दी की प्रथम पत्रिका कौनसी है? – संवाद कौमुदी

7. हिन्दी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने सम स्वर होते हैं? – 11 स्वर व 33 सम स्वर

8. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है? – बनारस अखबार

9. हिन्दी के प्रथम कवि कौन है? – सिद्ध सरहपा (9वीं शताब्दी)

10. हिन्दी के प्रथम गद्यकारकौन है? – लल्लूलाल 

11. हिन्दी के सर्वप्रथम गीत लेखक कौन है? – विधापति

12. हिन्दी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र कौनसा है? – सुधावर्षण

13. हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है? – उतण्ड मार्तण्ड

14. अजंता की गुफा किस धर्म से संबंधित है? – बौद्ध धर्म से

15. अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय कहां है? – भोपाल (मध्य प्रदेश)

16. अतीत के चलचित्र के रचयिता कौन हैं? – महादेवी वर्मा

17. ‘अपभ्रंश का वाल्मीकि’ किसे कहा जाता है? – स्वयंभू को 

18. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य कौन थे? – हेमचन्द्र

19. अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता कौन हैं? – पुष्पदन्त 

20. अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आँचल में है दूध और आँखों में पानी। उपर्युक्त पंक्तियों किस काव्य की हैं? – यशोधरा 

21. अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है? – इपीग्राफी

22. अमिय हलाहल, मदभरे, सेत स्याम, रतनार। जियत, मरत, झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार।। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रसलीन 

23. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई? – खड़ी बोली

24. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा क्या है? – खड़ीबोली

25. अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम क्या है? – रामचरितमानस

26. अशोक के फूल (निबंध सग्रह) के रचनाकार हैं? – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

27. अष्टछाप के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? – सूरदास

28. आँख की किरकिरी होने का क्या अर्थ है? – अप्रिय लगना

29. आँसू (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद

30. आंचलिक रचनाएँ किससे संबंधित होती हैं? – क्षेत्र विशेष से 

31. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं? – सूर, तुलसी, जायसी

32. 'आत्मजयी' के रचयिता कौन हैं? – कुँवर नारायण 

33. 'आत्मनिर्भरता' (निबंध) के रचनाकार कौन हैं? – बालकृष्ण भट्ट 

34. आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज कौन है? – क्रोमैगनन मनुष्य

35. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है? – महादेवी वर्मा

36. आधुनिक युग के चरण कौन हैं? – रामधारी सिंह ‘दिनकर’

37. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा कौन है? – तेलुगु

38. आसमान पर चढ़ाने का अर्थ क्या है? – अत्यधिक प्रशंसा करना

39. इतिहास शब्द का शुद्ध विशेषण क्या है? – ऐतिहासिक

40. 'ईदगाह' (कहानी) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचंद 

41. उर्दू किस भाषा का शब्द है? – तुर्की

42. एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी। यह पंक्ति किस भाषा की है? – ब्रजभाषा

43. 'एक भारतीय आत्मा' किसे कहा जाता है? – माखनलाल चतुर्वेदी 

44. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को क्या कहा जाता है? – किरात

45. कटकटान कपि कुंजर भारी। दुहु भुजदंड तमकि महिमारी।। डोलत धरनि सभापद खसे चले भाजि भय मारूत ग्रसे।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास 

46. 'कठिन काव्य का प्रेत' किस कवि को कहा जाता हैं? – केशवदास को 

47. कथा सम्राट किसे कहा जाता है? – प्रेमचंद

48. कबीरदास की भाषा क्या थी? – सधुक्कड़ी

49. कलम का सिपाही किसे कहा जाता है? – मुंशी प्रेमचंद

50. 'कलम की सिपाही' क्या है? – जीवनी 


51. कवि कालिदास की 'अभिज्ञान शाकुन्तलम' का हिन्दी अनुवाद किसने किया? – राजा लक्ष्मण सिंह 

52. 'कस्तूरी कुंडल बसै' किसकी आत्मकथा है? – मैत्रेयी पुष्पा की 

53. कादंबरी के लेखक कौन हैं? – बाणभट्ट

54. कामायनी किस प्रकार का ग्रंथ है? – महाकाव्य

55. किस इतिहासकार ने सर्वप्रथम रीतिकालीन कवियों के सर्वाधिक परिचयात्मक विवरण दिए हैं? – मिश्रबन्धु

56. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है? – भक्ति काल 

57. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? – जयशंकर प्रसाद

58. किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएँ बोली जाती हैं? – भारत

59. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ किस रस के कवि माने जाते हैं? – वीर रस

60. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? – उर्वशी

61. रीतिकाल का वह कौन-सा कवि है, जो अपनी मात्र एक कृति से हिन्दी साहित्य में अमर हो गया? – बिहारी 

62. रेशम बनाने की तकनीक का अविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ? – चीन में

63. लाल पीला होने का क्या अर्थ है? – क्रोध करना

64. ले चल मुझे भुलावा देकर, मेरे नाविक धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद 

65. लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तो मेरे कवित्त बनावत। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – घनानन्द 

66. 'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे' के रचयिता कौन है? – मैथली शरण गुप्त 

67. 'वापसी' किस विद्या में रचित है? – कहानी 

68. विक्रम संवत का शुभारंभ कब हुआ? – 57 ई. 

69. विद्यापति की 'पदावली' की भाषा क्या है? – मैथली 

70. वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि कौन माने जाते हैं? – चन्दबरदाई

71. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता कौन हैं? – सुभद्रा कुमारी चौहान

72. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है? – अज्ञेय में

73. 'शिव शंभु के चिट्ठे' से संबंधित रचनाकार कौन हैं? – बाल मुकुन्द गुप्त 

74. 'शिवा बावनी' के रचनाकार कौन हैं? – भूषण 

75. शून्य की खोज किसने की? – आर्यभट्ट ने


यह भी देखें : 200+ हिन्दी साहित्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न


76. 'शेष कादम्बरी' के रचयिता कौन है? – अलका सरावगी 

77. 'श्रद्धा' किस कृति की नायिका कौन है? – कामायनी 

78. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं? – 22 भाषाएं

79. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ कौनसी हैं? – संथाली, मैथिली,बोडो और डोगरी

80. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है? – अनुच्छेद 343 (1)

81. 'संसद से सड़क तक' (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? – सुदामा पांडेय 'धूमिल'

82. संस्कृत से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा कौनसी है? – तेलुगु

83. 'संस्कृति के चार अध्याय' किसकी रचना है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'

84. सखि वे मुझसे कह कर जाते। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – मैथली शरण गुप्त 

85. सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिंदी में किसने लिखी? – राजेन्द्र प्रसाद

86. सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में देव बड़े हैं कि बिहारी विवाद को जन्म दिया? – मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न

87. सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने भारत यात्री की? – फाह्यान ने

88. सर्वप्रथम भारत को इंडिया किसने कहा? – यूनानवासियों ने

89. सर्वप्रथम भारतवर्ष का जिक्र किस अभिलेखा में मिला है? – हाथी गुंफा अभिलेख में

90. साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीर

91. साहित्यकार ‘अज्ञेय’ जी का पूरा नाम क्या है? – सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

92. सिंधु सभ्यता के लोग किस क्षेत्र के निवासी थे? – भूमध्यसागरीय

93. सिकंदर का सेनापति कौन था? – सेल्यूकस निकेटर

94. सिकंदर किसका शिष्य था? – अरस्तू का

95. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा क्या है? – देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिन्दी

96. ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर बनमाल॥’ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं? – सूरदास

97. सुभाषितवलि के लेखक कौन हैं? – मयूर

98. सुरदर्शन झील का पुर्नोद्धार किसने कराया? – स्कंधगुप्त ने

99. 'सुहाग के नूपुर' के रचयिता कौन हैं? – अमृत लाल नागर 

100. सूरदास के गुरु कौन थे? – बल्लभाचार्य

3 टिप्‍पणियां:

विलोम शब्द

#हिंदी__विलोम__शब्द: (#अति_महत्वपूर्ण )  1.अग्र – पश्च 2. अज्ञ – विज्ञ 3. अमृत -विष 4. अथ – इति 5. अघोष – सघोष 6. अधम – उत्तम 7. अपकार – उपक...