Hh

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2924136968063585" crossorigin="anonymous">

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

हिन्दी प्रश्नोत्तरी

 हिन्दी प्रश्नोत्तरी

                                                              

प्रश्‍न – (1) वर्णो के समूह को कहते है।

उत्‍तर – शब्‍द


प्रश्‍न – (2) विस्‍तृत तथ्‍यों को संक्षिप्‍त में लिखना कहलाता है।

उत्‍तर – सारांश


प्रश्‍न - (3) ‘सुवाच्‍य‘ का सही अर्थ है।

उत्‍तर – सुपठनीय लेख


प्रश्‍न - (4) शिक्षण की श्रेष्‍ठ प्रविधि है।

उत्‍तर – प्रश्‍न प्रविधि


प्रश्‍न - (5) शब्‍द भण्‍डार में वृद्धि करने की प्रमुख विधि है।

उत्‍तर – वार्तालाप


प्रश्‍न - (6) बाल्‍यावस्‍था में भाषा सीखने का मुख्‍य आधार होता है।

उत्‍तर – अनुसरण


प्रश्‍न - (7) दु:ख की अनुभूति पर वाचक का स्‍वर भारी होना है।

उत्‍तर – ध्‍वनिवश्‍यता


प्रश्‍न - (8) ‘ कामायनी ’ किसकी प्रसिद्ध रचना है।

उत्‍तर – जयशंकर प्रसाद


प्रश्‍न – (9) ‘ गीतांजलि ’ के रचनाकार है।

उत्‍तर – रवीन्‍द्रनाथ टैगोर


प्रश्‍न – (10) ‘ गोदान ’ के लेखक है।

उत्‍तर – मुंशी प्रेमचन्‍द      


प्रश्‍न – (11) जो धातु या शब्‍द के अंत में जोडा जाता है। उसे क्‍या कहते है।

उत्‍तर – प्रत्‍यय


प्रश्‍न – (12) प्रख्‍यात में कौन सा उपसर्ग है।

उत्‍तर – प्र


प्रश्‍न – (13) हिन्‍दी में ‘कृत’ प्रत्‍ययों की संख्‍या कितनी है।

उत्‍तर – 42


प्रश्‍न – (14) ‘पुरोहित’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – पुर:


प्रश्‍न – (15) ‘संस्‍कार’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – सम्


प्रश्‍न – (16) ‘विज्ञान’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – वि


प्रश्‍न – (17) ‘चिरायु’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – चिर


प्रश्‍न – (18) ‘निर्वाह’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – निर


प्रश्‍न – (19) ‘धुंधला’ शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है।

उत्‍तर –ला

*भाग-2*

प्रश्‍न – (1) ‘जिसके पास कुछ भी न हो’ उसे कहते है।

उत्‍तर – अकिंचन


प्रश्‍न – (2) ‘ जो व्‍यतीत हो गया हो ’ उसे कहते है।

उत्‍त्‍र - अतीत


प्रश्‍न – (3) ‘ जिसकी थाह न मिले ’ उसे कहते है।

उत्‍तर – अथाह


प्रश्‍न – (4) ‘ रात में पहरा देने वाला व्‍यक्ति ’ उसे कहते है।

उत्‍तर – यामिक


प्रश्‍न – (5) ‘ जिस वस्‍तु का मूल्‍य न आंका जा सके ’ उसे कहते है।

उत्‍तर – अमूल्‍य


प्रश्‍न – (6) ‘ श्रीगणेश करना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – शुभारम्‍भ करना


प्रश्‍न – (7) ‘ हाथ पैर मारना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – काफी प्रयत्‍न करना


प्रश्‍न – (8) ‘ हाथ मलना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – पछताना


प्रश्‍न – (9) ‘ चेहरे पर हवाइयॉ उडना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – घबराना


प्रश्‍न – (10) ‘ टका – सा मॅुह लेकर रहना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – शर्मिन्‍दा होना


प्रश्‍न – (11) हिन्‍दी खडी बोली किस अपभ्रंस से विकसित हुई है।

उत्‍तर – शौरसेनी


प्रश्‍न – (12) भाषा के आधार पर भारतीय राज्‍यों की पुन: संरचना कब की गई थी।

उत्‍तर – 1956 ई में


प्रश्‍न – (13) भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्‍य का गठन हुआ।

उत्‍तर – आंन्‍ध्र प्रदेश


प्रश्‍न – (14) ‘बघेली’ बोली का संबंध किस उपभाषा से है।

उत्‍तर – पूर्वी हिन्‍दी


प्रश्‍न – (15) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्‍या है।

उत्‍तर – 22


प्रश्‍न – (16) हिन्‍दी की आदि जननी है।

उत्‍तर – संस्‍कृत


प्रश्‍न – (17) भाषा की सबसे छोटी इकाई है।

उत्‍तर – वर्ण


प्रश्‍न – (18) हिन्‍दी वर्णमाला में ‘अयोगवाह’ वर्ण कौन से है।

उत्‍तर – अं, अ:


प्रश्‍न – (19) ‘ए’ ‘ऐ’ वर्ण क्‍या कहलाते है।

उत्‍तर – कंठ-तालव्‍य


प्रश्‍न – (20) ‘क़’, ‘ग़’, ‘ज़’, ‘फ़’ ध्‍वनियॉ किसकी है।

उत्‍तर – अरबी-फारसी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विलोम शब्द

#हिंदी__विलोम__शब्द: (#अति_महत्वपूर्ण )  1.अग्र – पश्च 2. अज्ञ – विज्ञ 3. अमृत -विष 4. अथ – इति 5. अघोष – सघोष 6. अधम – उत्तम 7. अपकार – उपक...